सांवेर: लसूड़िया में पानी भरने के विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sawer, Indore | Apr 25, 2026 डीसीपी ने शनिवार 3 बजे बताया की मृतक चिंतामन सिंह राठौड़ का बीते कल दोपहर में अपने पड़ोसी मोहित और उसके परिवार से पानी भरने को लेकर विवाद हुआ था। उस समय मारपीट के बाद मामला शांत हो गया था, लेकिन मोहित और उसके साथी रंजिश पाले हुए थे। बीती रात चिंतामन रविदास नगर स्थित राजा ढाबे पर खाना खाकर बैठा था, तब ये बदमाश वहां पहुँच गए और करीब आधे घंटे तक उसकी रेकी की।