बहराइच: धर्मपुर में तेंदुए के हमले से एक युवक हुआ घायल, अस्पताल में इलाज जारी
कोतवाली मुर्तिहा के वन रेंज ककरहा क्षेत्र में स्थित ग्राम धर्मपुर निवासी श्रीचंद्र अपने घर के बाहर खेत मे बरसीन काट रहे थे। बताया जाता है कि जंगल से कुछ ही दूर पर इनका घर बना हुआ है। अचानक तेंदुआ जंगल से निकलकर युवक पर हमला बोल दिया। चीख सुनकर घर व आसपास के लोग हांका लगाते हुए दौड़े। तेंदुआ जंगल में भाग गया। जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर आए। इलाज जारी।