अंबिकापुर: अंबिकापुर कमोदा रिसोर्ट में प्रशासन का बुलडोजर चला, 45 डेसिमल शासकीय जमीन से हटाया गया अवैध कब्जा
सरगुजा जिले में लगातार अवैध निर्माण और कब्जे पर बुलडोजर की कार्रवाई प्रशासन के द्वारा की जा रही है। दो दिन पूर्व प्रशासन की टीम का कमोदा रिजॉर्ट अवैध कब्जा हटाने पहुंची थी। दो दिन का समय मांगा गया था 2 दिन पूरे होने के बाद एसडीएम वन सिंह नेताम पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और 45 डेसिमल शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे को हटाया गया।