अमरोहा: अमरोहा में चोरों की दहशत, गांव मंगूपुरा में दिनदहाड़े ग्रामीणों ने दो चोरों को चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा और जमकर पीटा
Amroha, Amroha | Jul 15, 2025 अमरोहा जिले में बीते कई महीनो से चोरों का खौफ है। ग्रामीण रातों को जागकर पहरा दे रहे हैं। आज मंगलवार की दोपहर करीब 1:30 बजे रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव मंगूपुरा में टंकी से दो चोर चोरी कर रहे थे इसी दौरान गांव निवासी टीकम सिंह ने उन्हें देख लिया और शोर मचा दिया जिस पर गांव के लोग इकट्ठा हो गए और दोनों को पकड़ लिया। दोनों चोरों को गांव वालों ने जमकर पीटा है