डिंडौरी: संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ डिंडौरी ने लंबित मांगों के लिए किया प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन
डिंडौरी के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने नीति अनुसार ईपीएफ स्वास्थ्य बीमा नियमितीकरण सहित आठ सूत्रीय लंबित मांगों के निराकरण को लेकर सोमवार दोपहर लगभग 3:30 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार शशांक शेडे को ज्ञापन सौंपा । दरअसल संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मांग पूरी न होने पर 2 जून से सभी विभागीय ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार करते हुए आंदोलन की घोषणा की