*प्रेस विज्ञप्ति 22 सितम्बर 2026, अरवल*
*जमुई में छात्रा के साथ दुर्व्यवहार के खिलाफ अरवल में राज्यव्यापी विरोध मार्च, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन*
*महिलाओं व छात्राओं की सुरक्षा की गारंटी करे सरकार: आइसा*
जमुई में नाबालिग छात्रा और उसके साथी के साथ मारपीट एवं दुर्व्यवहार की घटना के खिलाफ आज भाकपा-माले जिला कार्यालय, अरवल से राज्यव्यापी विरोध मार्च निकाला गया। मार्च भगत सिंह चौक होते हुए ब्लॉक प्रांगण पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया।
सभा की अध्यक्षता आइसा जिला संयोजक कॉ. नीतीश कुमार ने की।
सभा को संबोधित करते हुए इंकलाबी नौजवान सभा के राज्य उपाध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य कॉ. शाह साद, ने कहा कि छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार को जवाबदेह बनना होगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी चुनाव प्रचार में बिहार आकर सभाओं में कहते रहे हैं कि “बिहार से जंगलराज खत्म करना है।” लेकिन आज सवाल है—डबल इंजन की सरकार में कौन-सा राज चल रहा है, जब बिहार में छात्र सुरक्षित नहीं हैं, छात्राएं सुरक्षित नहीं हैं और महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं?
मोदी जी कहते हैं कि “बिहार की बेटियां बेखौफ होकर घूमेंगी।” लेकिन आज बिहार की हकीकत क्या है? बेटियां स्कूल-कॉलेज और कोचिंग जाने में डर महसूस कर रही हैं, महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और छात्राओं की सुरक्षा पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं।
मोदी जी और बिहार सरकार जवाब दें—अगर यह जंगलराज नहीं है, तो डबल इंजन की सरकार में यह कौन-सा राज है? बिहार की बेटियों को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण कब मिलेगा?
आइसा नेताओं ने कहा कि पुलिस कार्रवाई अपनी जगह है, लेकिन सरकार को यह भी बताना होगा कि ऐसी घटनाएं होने से पहले छात्राओं की सुरक्षा के लिए क्या ठोस व्यवस्था की गई है। दोषियों के खिलाफ कानून के मुताबिक निष्पक्ष जांच और प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए तथा पीड़ित छात्रा और उसके परिवार को सुरक्षा एवं न्याय मिलना चाहिए।
आइसा ने कहा कि यह सिर्फ जमुई की एक छात्रा का सवाल नहीं है, बल्कि बिहार की हर उस बेटी का सवाल है जो पढ़ने के लिए घर से निकलती है। महिलाओं और छात्राओं को भयमुक्त वातावरण देना सरकार की जिम्मेदारी है।
सभा को छात्र संगठन आइसा के प्रचार संयोजक कॉ रुस्तम कुमार, शाह फराज, पार्टी जिला कमेटी सदस्य कॉ सुएब अलम ने संबोधित की
सभा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा के सवाल पर जवाबदेही तय करने की मांग की गई।
विरोध मार्च में साहेन्द्र कुमार यादव, वीरेंद्र यादव, अरविंद पासवान, जुल्फिकार अली सहित सैकड़ों साथी उपस्थित रहे।
*भाकपा माले जिला कार्यालय बादशाह प्रसाद सिंह अरवल* Public ki Awaz Arvind Yadav Public Ki Awaz - News
Arwal, Arwal | Sep 22, 2026