अरवल में जमुई की घटना के विरोध में प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला दहन
अरवल में जमुई में नाबालिग छात्रा और उसके साथी के साथ कथित मारपीट व दुर्व्यवहार की घटना के विरोध में भाकपा-माले और आइसा कार्यकर्ताओं ने राज्यव्यापी विरोध मार्च निकाला। मार्च भाकपा-माले जिला कार्यालय से शुरू होकर भगत सिंह चौक होते हुए ब्लॉक प्रांगण पहुंचा, जहां सभा के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया गया।
सभा की अध्यक्षता आइसा जिला संयोजक कॉ. नीतीश कुमार ने की। वक्ताओं ने छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की। नेताओं ने कहा कि दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच और कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए तथा पीड़ित छात्रा और उसके परिवार को सुरक्षा एवं न्याय मिलना चाहिए।
प्रदर्शन में शाह साद, रुस्तम कुमार, शाह फराज, सुएब आलम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#Arwal #Jamui #AISA #BiharNews #Protest #StudentSafety
Arwal, Arwal | Sep 22, 2026