इटावा: उदी मोड पर ऑटो चालक से अवैध वसूली कर रहे युवक ने विरोध करने पर सवारी को पेट में चाकू मारा, हालत गंभीर, फैली दहशत
Etawah, Etawah | Apr 21, 2026 बढ़पुरा थाना क्षेत्र के उदी मोड़ पर मंगलवार को आटो चालक से अवैध वसूली कर रहे युवक ने सवारी के विरोध करने पर चाकू से हमला कर दिया। दिनदहाड़े भरे बाजार हुई इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सीएचसी भेजा जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि चाकू मारने वाले आरोपित युवक मौके से भाग गया