अशोक नगर: आरोन रोड स्थित वेयरहाउस के पास खुले मैदान में जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार, ₹13,550 नकद जब्त
अशोकनगर देहात थाना पुलिस की एक टीम ने दबिश देकर आरोन रोड स्थित वेयरहाउस के पास खुले मैदान में जुआ खेल रहे 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया पुलिस ने मौके से कुल 13,550 रुपये नकद और 52 पत्तों की ताश की गड्डी बरामद की देहात थाना पुलिस ने सभी छह आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत शनिवार रात करीब 11 बजे कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया