आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने हारी हुई 23 सीटों पर विशेष फोकस करने का फैसला किया है। दिल्ली में हुई कोर ग्रुप की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को खटीमा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को पिरान कलियर और सांसद अनिल बलूनी को बद्रीनाथ सीट की जिम्मेदारी सौंपी गई। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि पार्टी पूरी रणनीति के साथ इन सीटों पर जीत सुनिश्चित करने की तैयारी में जुटी है।