पीरो: पीरो में तेज हवा और बारिश ने उजाड़े आशियाने, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त
Piro, Bhojpur | Jun 11, 2026 गुरुवार की सुबह करीब 6:30 बजे अचानक आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने जहां लोगों को राहत देने के बजाय मुसीबतों में डाल दिया, वहीं कई गरीब परिवारों के आशियाने इस आंधी की भेंट चढ़ गए। आंधी इतनी तेज थी कि कच्चे मकान और झोपड़ियां पल भर में उजड़ गई।