महेंद्रगढ़: नारनौल में बारिश के बीच एचटेट लेवल 2 की हो रही परीक्षा, 10 केंद्रों पर 3120 परीक्षार्थी दे रहे परीक्षा
नारनौल शहर में आज बारिश के बीच एचटेट लेवल 2 की परीक्षा हो रही है। नारनौल में इस परीक्षा के लिए 10 केंद्र बनाए गए हैं। यहां पर द्वितीय लेवल की परीक्षा हो रही है। जो सुबह 10 बजे शुरू हुई है। परीक्षा के चलते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम पुलिस द्वारा किए गए हैं। नारनौल शहर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक लगाई गई है।