सिकंदराराऊ: तेज गति ट्रोला एटा हाइवे पर ओवर ब्रिज के आधे नीचे लटकने से बड़ा हादसा टला, पुलिस ने किया रेस्क्यू
एक ट्रोला अलीगढ़ की ओर से एटा की तरफ जा रहा था। सिकंदराराऊ में एटा रोड पर रेलवे फाटक के पास बने ओवरब्रिज पर उसका संतुलन बिगड़ गया और डिवाइडर पार करते हुए विपरीत दिशा में ओवरब्रिज के किनारे नीचे की ओर आधा लटक गया। हाईवे सुरक्षा टीम व पुलिस ने ट्राले को काफी मशक्कत के बाद क्रेनों की मदद से पीछे खींचकर सड़क पर लाया गया।