शामली: शामली जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर ट्रैफिक पुलिस ने 298 वाहनों के चालान काटे
Shamli, Shamli | May 8, 2026 शुक्रवार की दोपहर 3 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि जिले में एसपी एनपी सिंह के आदेश पर यातायात सुरक्षा के मद्देनजर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 298 वाहनों के चालान किए। विभिन्न चौक चौराहों व मुख्य मार्गों पर पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान भी चलाया गया।