टिमरनी: पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 7 दिन से फरार हत्या के आरोपी को टिमरनी थाना पुलिस ने दबोचा
Timarni, Harda | May 15, 2026 टिमरनी पुलिस को हत्या के मामले में बड़ी सफलता मिली है। 8 मई को वार्ड क्रमांक 1 लाइनपार क्षेत्र में हुए चाकूबाजी के मामले में फरार आरोपी विशाल कुचबंदिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था, जिसकी तलाश के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई थीं। आरोपी को मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय में पेश किया गया।