सिरसागंज: हाईवे पर धातरी के समीप दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने युवक के दोनों पैर काटे, हालत गंभीर, सैफई रेफर
जनपद फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। धातरी हाईवे पर इंटर कॉलेज के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि वाहन का पहिया युवक के दोनों पैरों के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसके दोनों पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए।