नावकोठी: श्री कृष्णा मेला पहसारा में अंतर्राज्यीय दंगल प्रतियोगिता जारी, पहलवानों ने किया दर्शकों का मनोरंजन
नावकोठी प्रखंड के पहसारा श्री कृष्णा मेला में मंगलवार को अंतर्राज्यीय दंगल प्रतियोगिता देखने के लिए आसपास के लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। इसका उद्घाटन स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने किया। इस अवसर पर बनारस गोरखपुर सहित अन्य राज्यों से आए पहलवानों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।