नावकोठी: रजाकपुर के वार्ड नंबर 11 में बीमारी से 125 बकरियों की अचानक मौत, गांव में हड़कंप
रजाकपुर के वार्ड नंबर 11 में बीमारी से 125 बकरियों की मौत हो गई है। राजद नेता अब्दुल कुद्दुस ने इस सिलसिले में बताया की पतला दस्त और नाक से पानी गिरने की शिकायत के बाद बकरियों की मौत का सिलसिला जारी है। यह संख्या 125 हो गई और यह महामारी का रूप धारण कर लिया है। जल्द से जल्द चिकित्सकों से हस्तक्षेप की मांग की है।