जगदलपुर: महापौर संजय पांडेय ने पंडरीतराई तालाब एवं सड़क का किया निरीक्षण, वाटर कैचमेंट एरिया बढ़ाने के दिए निर्देश
नगर पालिका निगम जगदलपुर के छत्रपति शिवाजी एवं गुरु गोविंद सिंह वार्ड की सीमा पर बनने वाले पंडरीतरई तालाब एवं लोकमान्य तिलक, छत्रपति शिवाजी एवं गुरु गोविन्द सिंह वार्ड मे एमपीएम हॉस्पिटल रोड,एलआईसी ऑफिस रोड एवं सरस्वती शिशु मंदिर रोड कंगोली मे बनने वाले ड्रेन टू ड्रेन सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने जगदलपुर महापौर संजय पांडे पहुंचे।