कसिया: करजहा में तेज रफ्तार स्कूल बस ने पीछे से बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार का टूटा पैर
पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव करजहा में तेज रफ्तार स्कूल बस ने बाइक को ठोकर मार दिया। जिससे बाइक सवार का पैर टूट गया है। करजहा निवासी अरुण मिश्र बाइक से खेत देखने का रहे थे। इसी दौरान पीछे से स्कूली बच्चों को लेकर आ रही तेज रफ्तार बस ने ओवरटेक करने के दौरान बस ने बाइक में ठोकर मार दिया और बाइक बस में फस कर घसीटने लगा।