प्रेस विज्ञप्ति
नालंदा।
जिला जन सम्पर्क कार्यालय, नालन्दा।
...................................................
जिलाधिकारी की जन-सुनवाई में 28 फरियादियों की समस्याओं पर हुई सुनवाई
प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया निर्देश
बिहारशरीफ (नालंदा), 30 अक्टूबर 2026 : जिला पदाधिकारी, नालंदा श्रीमती उदिता सिंह ने आज आयोजित जन-सुनवाई कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए कुल 28 फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना।
इस दौरान भूमि विवाद, अतिक्रमण, सड़क अवरुद्ध करने, जमाबंदी में अनियमितता एवं अवैध निर्माण से संबंधित मामले प्रमुख रूप से सामने आए।
जन-सुनवाई के दौरान गिरियक अंचल अंतर्गत पुरैनी पंचायत के ग्राम पुरैनी स्थित वार्ड संख्या-3 में मुख्य सड़क से जुड़ने वाले रास्ते को अवरुद्ध किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त भूमि की मापी कराने, फर्जी जमाबंदी के शुद्धिकरण एवं रद्दीकरण, रजिस्ट्री में दर्ज भूमि से अधिक जमीन पर विपक्षी पक्ष द्वारा अवैध निर्माण किए जाने तथा निजी जमीन के सामने स्थित गैरमजरूआ भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने से संबंधित शिकायतें भी प्राप्त हुईं।
जिलाधिकारी ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए उनके त्वरित एवं नियमानुसार निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
पुरैनी पंचायत के वार्ड संख्या-3 में मुख्य सड़क से जुड़े रास्ते को अवरुद्ध किए जाने की शिकायत के निष्पादन हेतु कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण विकास विभाग, बिहारशरीफ को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
वहीं, भूमि मापी, फर्जी जमाबंदी के शुद्धिकरण एवं रद्दीकरण तथा गैरमजरूआ भूमि पर अतिक्रमण से संबंधित शिकायतों के निष्पादन हेतु प्रभारी पदाधिकारी, जिला राजस्व शाखा, नालंदा को निर्देशित किया गया।
इसी प्रकार, रजिस्ट्री में दर्ज भूमि से अधिक जमीन पर किए जा रहे अवैध निर्माण को रोकने एवं मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी, राजगीर को निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों की गंभीरता से जांच करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करें, ताकि आम लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar
Press Information Bureau - PIB, Government of India
Public Health Engineering Department, Government of Bihar
Nalanda, Bihar | Oct 30, 2026