अनूपगढ़: अनूपगढ़ के स्टूडियो रियल शूट पर 10 दिवसीय आवासीय शिविर को लेकर महक फाउंडेशन सोसाइटी की बैठक हुई
अनूपगढ़ कि समाजसेवी संस्था महक फाउंडेशन सोसाइटी के द्वारा 20 अप्रैल से 29 अप्रैल तक कामरा धर्मशाला में निशुल्क बवासीर शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। प्रस्तावित शिविर को लेकर आज रविवार शाम 6 बजे सोसायटी की बैठक स्टूडियो रियल शूट पर आयोजित की गई। प्रोजेक्ट चेयरमैन प्रवीण तायल ने बताया कि यह शिविर आयुर्वेद विभाग के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।