अनूपगढ़: अनूपगढ़ के गांव 22 ए और 20 ए एस में 'घर-घर बाबा साहब' पुस्तक से प्रेरित परीक्षा का आयोजन किया गया
अनूपगढ़ के गांव 22 ए और 20 एएस में आज रविवार शाम 4 बजे "घर-घर बाबा साहब" पुस्तक से प्रेरित परीक्षा का आयोजन किया गया। आज दोनो गाँवो में आयोजित परीक्षा के दौरान बच्चों ने उत्साह पूर्व भाग लिया और बाबा साहब से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दिए। आयोजन के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप समृद्धि चिन्ह और शिक्षण सामग्री भेंट की गई।