बिजौलिया: बिजौलिया में 25 मतदान केंद्रों का किया गया निरीक्षण
बिजौलिया में 25 मतदान केंद्रों का निरीक्षण बिजौलिया में आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आज रविवार दोपहर करीब 2 बजे को मांडलगढ़ डीएसपी योगेश शर्मा और बिजौलिया थाना अधिकारी स्वागत पांड्या ने क्षेत्र के 11 स्थानों पर स्थित 25 मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बीएलओ से मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं और सुविधाओ