गया टाउन सीडी ब्लॉक: बोधगया में जमीन कब्जाने का आरोप, विरोध करने पर महिला से मारपीट, वकील समेत पांच लोगों पर गंभीर आरोप
शनिवार को दोपहर 2:00 बजेगया जिले के बोधगया थाना क्षेत्र के अमर बीघा गांव में जमीन विवाद को लेकर एक महिला ने गांव के ही कुछ दबंग लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अमर बीघा निवासी कौलेश्वरी देवी, पति जयराम पांडे ने आरोप लगाया है कि गांव के मुकेश कुमार राय समेत पांच लोग उनकी पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई.