Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
image
image
image
image

🟡 प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi ने किया 100 सप्ताह के राष्ट्रव्यापी अभियान का शुभारंभ 🟡 नशा मुक्त युवा शक्ति ही विकसित भारत का आधार है - उप मुख्यमंत्री श्री Rajendra Shukla 🟡 विकसित भारत की पहली शर्त ‘नशा मुक्त युवा’, रीवा से बुलंद हुआ संकल्प _____________________________ देश की युवा शक्ति को नशे से बचाकर राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया। अभियान अगले 100 सप्ताह तक जन-आंदोलन के रूप में चलेगा। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय रीवा परिसर तथा अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ‘माय भारत’ और एनएसएस स्वयंसेवकों ने नशा मुक्त समाज का संकल्प लिया। कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि युवा ऊर्जा ही भारत का सबसे बड़ा सामर्थ्य है। विकसित भारत के निर्माण के लिए युवाओं को नशे से बचाना आवश्यक है। जब देश का युवा संकल्प लेता है तो असंभव को भी संभव कर सकता है। उन्होंने कहा कि यह केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि जन-जन का आंदोलन है। अगले 100 सप्ताह तक स्कूल, कॉलेज, सामाजिक एवं युवा संगठन इस अभियान को आगे बढ़ाएंगे। प्रधानमंत्री ने ‘माय भारत’, एनएसएस और युवा संगठनों से अभियान के अग्रदूत बनने का आह्वान करते हुए कहा कि नशे की गिरफ्त में आए युवाओं को अलग-थलग करने के बजाय उनका हाथ पकड़कर मुख्यधारा में वापस लाना होगा। परिवार, शिक्षण संस्थान, नागरिक समाज और सामाजिक-आध्यात्मिक संगठनों के सामूहिक प्रयास से ही नशा मुक्त भारत का संकल्प साकार होगा। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को दीमक की तरह खोखला करता है। भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा शक्ति है और यदि युवाओं की ऊर्जा सही दिशा में लगे तो भारत को दुनिया की अग्रणी शक्ति बनने से कोई नहीं रोक सकता। नशामुक्त युवा शक्ति ही विकसित भारत का अधार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर शुरू हुआ यह 100 सप्ताह का अभियान रीवा और पूरे विंध्य के गांव-गांव और गली-गली तक पहुंचाया जाएगा। रीवा इस अभियान में उदाहरण प्रस्तुत करे, इसके लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को सक्रिय भागीदारी निभानी होगी। उन्होंने युवाओं से ‘नशा मुक्त रीवा-विकसित रीवा’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा कि नशे जैसी सामाजिक बुराई को केवल कानून और पुलिस के भरोसे समाप्त नहीं किया जा सकता। इसके लिए परिवार और समाज में जागरूकता जरूरी है। उन्होंने युवाओं से अभियान का ‘ब्रांड एंबेसडर’ बनने का आह्वान करते हुए कहा कि माता-पिता और बच्चों के बीच संवाद बढ़े तथा परिवार में आपसी दूरी कम हो तो युवाओं को नशे की ओर जाने से काफी हद तक रोका जा सकता है। स्वागत उद्बोधन में अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राजेंद्र कुड़रिया ने कहा कि विश्वविद्यालय केवल शिक्षा प्रदान करने के केंद्र नहीं, यह चरित्र निर्माण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने वाला संस्थान भी हैं। प्रधानमंत्री का आह्वान तथा एनएसएस और ‘माय भारत’ की संयुक्त पहल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। सौ सप्ताह तक चलने वाले इस राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत प्रत्येक रविवार शैक्षणिक संस्थानों और सामाजिक स्तर पर नशा मुक्ति से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें वाकाथॉन, ध्यान सत्र, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नुक्कड़ नाटक, कला प्रतियोगिताएं और संवाद कार्यक्रम प्रमुख रूप से शामिल रहेंगे। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त संचालक डॉ. महेंद्रमणि द्विवेदी, कुलसचिव नीरजा नामदेव, अभिमन्यु प्रसाद, डॉ. सत्येंद्र डेहरिया, एडजंक्ट प्रोफेसर जयराम शुक्ला, सहित विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य, प्राध्यापक, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में एनएसएस एवं माय भारत स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस स्वयंसेवक रचित मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में अतिथियों, विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों ने स्वयं नशे से दूर रहने के साथ समाज को नशा मुक्त बनाने तथा दूसरों को इसके लिए जागरूक करने की शपथ ली। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Office Of Rajendra Shukla Jansampark Madhya Pradesh #Rewa #रीवा

Rewa, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026

MORE NEWS

➡️ नव नियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताआों का आवासीय इंडक्शन प्रशिक्षण संपन्न

➡️ सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक प्रभावी ढंग से पहुँचाना सुनिश्चित करें : जिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह 
_______________________________

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित सात दिवसीय जिला स्तरीय आवासीय इंडक्शन प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विभागीय योजनाओं, सेवाओं एवं दायित्वों की व्यापक जानकारी प्रदान करते हुए उन्हें अपने कार्यों के प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन हेतु दक्ष बनाना था। 

सात दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों एवं विषय विशेषज्ञों द्वारा समेकित बाल विकास सेवा (आईसीडीएस), प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ईसीसीई), पूरक पोषण आहार, गर्भवती एवं धात्री माताओं की देखभाल, किशोरी बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण, पोषण ट्रैकर का संचालन, अभिलेख संधारण, गृह भ्रमण, समुदाय सहभागिता, व्यवहार परिवर्तन संचार, महिला एवं बाल संरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मिशन शक्ति, जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन, विभिन्न विभागीय योजनाओं तथा महिला एवं बच्चों की सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण का प्रमुख आकर्षण खेल आधारित शिक्षा एवं प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा रहा। प्रशिक्षण के दौरान ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध एवं आसपास की वस्तुओं से कम लागत में खिलौने एवं टी.एल.एम. तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। बताया गया कि इन शिक्षण सामग्रियों के माध्यम से बच्चों के बौद्धिक, मानसिक, भाषा, संज्ञानात्मक, रचनात्मक एवं सामाजिक विकास को प्रभावी रूप से बढ़ावा दिया जा सकता है। साथ ही बच्चों को खेल-खेल में सीखने की विभिन्न गतिविधियों का प्रदर्शन कर उन्हें व्यवहारिक रूप से भी प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के अंतिम दिवस क्षेत्रीय भ्रमण एवं व्यवहारिक सत्र आयोजित किए गए, जिनमें प्रतिभागियों को आंगनवाड़ी केंद्रों की गतिविधियों का प्रत्यक्ष अवलोकन कराया गया तथा प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान को व्यवहार में लागू करने के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया।

समापन अवसर पर नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताते हुए कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें विभागीय कार्यप्रणाली, योजनाओं के प्रभावी संचालन, बच्चों के समग्र विकास, पोषण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा समुदाय के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में पूरी निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने सभी प्रशिक्षित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान, कौशल एवं नवाचारों का उपयोग कर वे आंगनवाड़ी केंद्रों को बच्चों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनाएँ तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक प्रभावी ढंग से पहुँचाना सुनिश्चित करें।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh 

#Rewa #रीवा

➡️ नव नियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताआों का आवासीय इंडक्शन प्रशिक्षण संपन्न ➡️ सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक प्रभावी ढंग से पहुँचाना सुनिश्चित करें : जिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह _______________________________ महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित सात दिवसीय जिला स्तरीय आवासीय इंडक्शन प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विभागीय योजनाओं, सेवाओं एवं दायित्वों की व्यापक जानकारी प्रदान करते हुए उन्हें अपने कार्यों के प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन हेतु दक्ष बनाना था। सात दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों एवं विषय विशेषज्ञों द्वारा समेकित बाल विकास सेवा (आईसीडीएस), प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ईसीसीई), पूरक पोषण आहार, गर्भवती एवं धात्री माताओं की देखभाल, किशोरी बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण, पोषण ट्रैकर का संचालन, अभिलेख संधारण, गृह भ्रमण, समुदाय सहभागिता, व्यवहार परिवर्तन संचार, महिला एवं बाल संरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मिशन शक्ति, जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन, विभिन्न विभागीय योजनाओं तथा महिला एवं बच्चों की सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण का प्रमुख आकर्षण खेल आधारित शिक्षा एवं प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा रहा। प्रशिक्षण के दौरान ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध एवं आसपास की वस्तुओं से कम लागत में खिलौने एवं टी.एल.एम. तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। बताया गया कि इन शिक्षण सामग्रियों के माध्यम से बच्चों के बौद्धिक, मानसिक, भाषा, संज्ञानात्मक, रचनात्मक एवं सामाजिक विकास को प्रभावी रूप से बढ़ावा दिया जा सकता है। साथ ही बच्चों को खेल-खेल में सीखने की विभिन्न गतिविधियों का प्रदर्शन कर उन्हें व्यवहारिक रूप से भी प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के अंतिम दिवस क्षेत्रीय भ्रमण एवं व्यवहारिक सत्र आयोजित किए गए, जिनमें प्रतिभागियों को आंगनवाड़ी केंद्रों की गतिविधियों का प्रत्यक्ष अवलोकन कराया गया तथा प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान को व्यवहार में लागू करने के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। समापन अवसर पर नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताते हुए कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें विभागीय कार्यप्रणाली, योजनाओं के प्रभावी संचालन, बच्चों के समग्र विकास, पोषण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा समुदाय के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में पूरी निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने सभी प्रशिक्षित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान, कौशल एवं नवाचारों का उपयोग कर वे आंगनवाड़ी केंद्रों को बच्चों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनाएँ तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक प्रभावी ढंग से पहुँचाना सुनिश्चित करें। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #Rewa #रीवा

Rewa, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026

चिल्लर पैसे को लेकर ग्राहक से बदसलूकी कनोडिया पेट्रोल पंप का वीडियो वायरल,, वायरल वीडियो कनोडिया पेट्रोल पंप का बताया जा रहा

चिल्लर पैसे को लेकर ग्राहक से बदसलूकी कनोडिया पेट्रोल पंप का वीडियो वायरल,, वायरल वीडियो कनोडिया पेट्रोल पंप का बताया जा रहा

Huzur Nagar, Rewa | Aug 3, 2026

Huzur Nagar, Rewa | Aug 3, 2026

🟡 प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi ने किया 100 सप्ताह के राष्ट्रव्यापी अभियान का शुभारंभ 🟡 नशा मुक्त युवा शक्ति ही विकसित भारत का आधार है - उप मुख्यमंत्री श्री Rajendra Shukla 🟡 विकसित भारत की पहली शर्त ‘नशा मुक्त युवा’, रीवा से बुलंद हुआ संकल्प _____________________________ देश की युवा शक्ति को नशे से बचाकर राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया। अभियान अगले 100 सप्ताह तक जन-आंदोलन के रूप में चलेगा। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय रीवा परिसर तथा अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ‘माय भारत’ और एनएसएस स्वयंसेवकों ने नशा मुक्त समाज का संकल्प लिया। कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि युवा ऊर्जा ही भारत का सबसे बड़ा सामर्थ्य है। विकसित भारत के निर्माण के लिए युवाओं को नशे से बचाना आवश्यक है। जब देश का युवा संकल्प लेता है तो असंभव को भी संभव कर सकता है। उन्होंने कहा कि यह केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि जन-जन का आंदोलन है। अगले 100 सप्ताह तक स्कूल, कॉलेज, सामाजिक एवं युवा संगठन इस अभियान को आगे बढ़ाएंगे। प्रधानमंत्री ने ‘माय भारत’, एनएसएस और युवा संगठनों से अभियान के अग्रदूत बनने का आह्वान करते हुए कहा कि नशे की गिरफ्त में आए युवाओं को अलग-थलग करने के बजाय उनका हाथ पकड़कर मुख्यधारा में वापस लाना होगा। परिवार, शिक्षण संस्थान, नागरिक समाज और सामाजिक-आध्यात्मिक संगठनों के सामूहिक प्रयास से ही नशा मुक्त भारत का संकल्प साकार होगा। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को दीमक की तरह खोखला करता है। भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा शक्ति है और यदि युवाओं की ऊर्जा सही दिशा में लगे तो भारत को दुनिया की अग्रणी शक्ति बनने से कोई नहीं रोक सकता। नशामुक्त युवा शक्ति ही विकसित भारत का अधार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर शुरू हुआ यह 100 सप्ताह का अभियान रीवा और पूरे विंध्य के गांव-गांव और गली-गली तक पहुंचाया जाएगा। रीवा इस अभियान में उदाहरण प्रस्तुत करे, इसके लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को सक्रिय भागीदारी निभानी होगी। उन्होंने युवाओं से ‘नशा मुक्त रीवा-विकसित रीवा’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा कि नशे जैसी सामाजिक बुराई को केवल कानून और पुलिस के भरोसे समाप्त नहीं किया जा सकता। इसके लिए परिवार और समाज में जागरूकता जरूरी है। उन्होंने युवाओं से अभियान का ‘ब्रांड एंबेसडर’ बनने का आह्वान करते हुए कहा कि माता-पिता और बच्चों के बीच संवाद बढ़े तथा परिवार में आपसी दूरी कम हो तो युवाओं को नशे की ओर जाने से काफी हद तक रोका जा सकता है। स्वागत उद्बोधन में अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राजेंद्र कुड़रिया ने कहा कि विश्वविद्यालय केवल शिक्षा प्रदान करने के केंद्र नहीं, यह चरित्र निर्माण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने वाला संस्थान भी हैं। प्रधानमंत्री का आह्वान तथा एनएसएस और ‘माय भारत’ की संयुक्त पहल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। सौ सप्ताह तक चलने वाले इस राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत प्रत्येक रविवार शैक्षणिक संस्थानों और सामाजिक स्तर पर नशा मुक्ति से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें वाकाथॉन, ध्यान सत्र, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नुक्कड़ नाटक, कला प्रतियोगिताएं और संवाद कार्यक्रम प्रमुख रूप से शामिल रहेंगे। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त संचालक डॉ. महेंद्रमणि द्विवेदी, कुलसचिव नीरजा नामदेव, अभिमन्यु प्रसाद, डॉ. सत्येंद्र डेहरिया, एडजंक्ट प्रोफेसर जयराम शुक्ला, सहित विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य, प्राध्यापक, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में एनएसएस एवं माय भारत स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस स्वयंसेवक रचित मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में अतिथियों, विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों ने स्वयं नशे से दूर रहने के साथ समाज को नशा मुक्त बनाने तथा दूसरों को इसके लिए जागरूक करने की शपथ ली। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Office Of Rajendra Shukla Jansampark Madhya Pradesh #Rewa #रीवा - Rewa News