भिंड नगर: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को संस्कृति गार्डन के बाहर मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल,अस्पताल से ग्वालियर रैफर
भिंड शहर में संस्कृति मैरिज गार्डन पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान विकास जाटव के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक दीपक है। दोनों युवक गौहद से भिंड एक बारात में शामिल होने आए थे।