पीरटांड: सेवा भारती झारखंड ने मधुबन में आचार्य व किशोरी विकास सेवा प्रशिक्षण वर्ग का छह दिवसीय प्रशिक्षण शुरू किया
सेवा भारती झरखंड के तत्वावधान में छह दिवसीय आचार्य व किशोरी विकास सेवा प्रशिक्षण वर्ग मंगलवार को 12 बजे से मधुबन स्थित तलेटी तीर्थ क्षेत्र, कल्पवृक्ष धर्मशाला में प्रारंभ किया गया। वर्ग का उद्घाटन क्षेत्र सेवा प्रमुख त्रिवेणी साव ने दीप प्रज्वलित कर किया।