परिहार: परिहार से 12 वर्षीय बच्चा लापता, सीसीटीवी में बाइक सवार के साथ दिखा
परिहार अंसारी मोहल्ला निवासी अजीम अंसारी का 12 वर्षीय पुत्र रहमतुल्लाह अंसारी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। बताया गया कि एक अज्ञात व्यक्ति लकड़ी खरीदने के बहाने आया और बच्चे को साथ लेकर चला गया। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। इस मामले में CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें बच्चा एक बाइक सवार के साथ जाता दिख रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई है