गुना नगर: गुना में डॉ. भीमराव अंबेडकर के पोस्टर फाड़े, भीम आर्मी का फूटा गुस्सा, उग्र आंदोलन की चेतावनी
गुना में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के पोस्टर 18 अप्रैल को अज्ञात तत्वों द्वारा फाड़े जाने से तनाव बढ़ गया। भीम आर्मी में भारी आक्रोश है। 20 अप्रैल को कार्यकर्ता कैंट थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराई। मारकी महू क्षेत्र में चंद्रशेखर आजाद के पोस्टर भी नुकसान पहुंचाए गए। संगठन ने जल्द गिरफ्तारी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी, पुलिस सीसीटीवी से जांच कर रही है