कटिहार: सहायक थाना पुलिस ने पीएंडटी चौक बरमसिया से एक पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और 24 लीटर अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया
सहायक थाना पुलिस ने पीएंडटी चौक बरमसिया से एक पिस्टल और तीन जिन्दा कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से 24 लीटर अवैध विदेशी शराब भी बरामद किया है। यह मामला दिन के सवा तीन बजे का है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार आरोपी को मेडिकल टेस्ट के बाद जेल भेज दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है।