सूरजगढ़: सूरजगढ़ा नगर परिषद के प्लस टू परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में सहयोग शिविर का हुआ आयोजन
मंगलवार को सूरजगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र में प्लस टू परियोजना बालिका उच्च विद्यालय परिसर में सहयोग शिविर का आयोजन हुआ. पूर्वाह्न 10:30 बजे इसका उद्घाटन मुख्य पार्षद रूपम देवी,उप मुख्य पार्षद बालेश्वर सिंह सहित अन्य द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस शिविर में वार्ड संख्या एक से वार्ड संख्या 6 तक की जन समस्याओं एवं शिकायतों को लेकर आवेदन प्राप्त किया गया.