अकबरपुर: थाना एएचटी, श्रम विभाग और चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त टीम ने चार बाल श्रमिकों को रेस्क्यू किया
थाना एएचटी , श्रम विभाग एवं चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त टीम द्वारा थाना अकबरपुर क्षेत्र में स्थित चिस्ती होटल व थाना रूरा क्षेत्र में गुप्ताजी छोले भटूरे होटल का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान चिस्ती होटल परिसर में दो बाल श्रमिकों से व गुप्ताजी छोटे भटूरे होटल परीसर में दो बाल श्रमिकों से कार्य कराया जाना पाया गया।