बड़ौत: तमेलागढ़ी में तालाब का पानी मकानों में घुसा, 10 दिनों से जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने खुद निकलवाया पानी #jansamasya
Baraut, Bagpat | Jul 6, 2025 तमेलागढ़ी गांव में तालाब से ओवरफ्लो हुआ पानी पिछले 10 दिनों से गलियों और मकानों में भरा हुआ है। तालाब में कूड़े की अधिकता और पानी निकासी का उचित रास्ता न होने से यह समस्या उत्पन्न हुई है। सुभाष, जगरोशन, जयेंद्र सहित कई लोगों के घरों में पानी घुस गया है। ग्रामीणों को गंदे पानी से होकर निकलने को मजबूर होना पड़ रहा है।