कोंडागांव: मोहलई गांव में शादी समारोह से लौटने के बाद 35 वर्षीय विवाहित महिला हुई लापता, पति ने फरसगांव थाने में लिखाई गुम रिपोर्ट
कोंडागांव जिले की फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहलई निवासी 35 वर्षीय विवाहित धनई बाई दीवान पति राजूराम दीवान सोमवार की रात से घर से कही लापता हो गई। पति ने बुधवार को 12 बजे फरसगांव थाने में अपनी पत्नी के गुम होने का रिपोर्ट दर्ज करवाया है। जानकारी के अनुसार गम महिला सोमवार को गांव में आयोजित शादी समारोह से घर वापस आई और कहि लापता हो गई।