करगहर प्रखंड क्षेत्र के बलथरी राजवाहा पर एक महीने पहले बना जगदतपुर से लडूई तक जाने वाली सडक बनने के 1 महीने में ही उखाड़ना शुरू हो गया है। विकास कार्यों की सच्चाई उस समय सामने आ गई जब ग्रामीणों ने सड़क की परत को अपने हाथों से ही उखाड़ कर अलग कर दिया। पक्की सड़क बताई जा रही यह सड़क इतनी कमजोर निकली कि लोगों ने बिना किसी मशीन के ही उसे तोड़ दिया, जिससे निर्माण