लाडपुरा: छावनी रामचंद्रपुरा क्षेत्र में आवारा सांडों के हमले से बुजुर्ग गंभीर घायल, आईसीयू में भर्ती, सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने
Ladpura, Kota | Dec 18, 2025 छावनी रामचंद्रपुरा वार्ड 42 में राधाकृष्ण मंदिर के पास गुरुवार सुबह 11 बजकर 22 मिनट पर आवारा सांडों के हमले में एक बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सांडों ने बुजुर्ग को उठाकर पटक दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। मोहल्लेवासियों की मदद से घायल टीकमचंद सुमन को मैत्री हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही