भिंड नगर: सिटी कोतवाली पुलिस ने बिजली तार चोर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर किया पर्दाफाश,10.50 लाख रुपए का माल बरामद
भिंड। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने बिजली के तार चोरी करने वाले एक अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त वाहन, बिजली के तार एवं अन्य उपकरण सहित करीब 10 लाख 50 हजार रुपये का माल बरामद किया है।जानकारी के अनुसार बिजली विभाग के उपमहाप्रबंधक द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी