कोंडागांव: ताला लगे अस्पताल के बाहर गूंजी नवजात की पहली किलकारी, सोनाबाल स्वास्थ्य केंद्र की लापरवाही से बरामदे में हुआ प्रसव
कोण्डागांव जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोनाबाल में शुक्रवार रात ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की बड़ी लापरवाही सामने आई। प्रसव पीड़ा से तड़प रही मोहलई निवासी 27 वर्षीय शांति कश्यप को परिजन सुरक्षित प्रसव के लिए अस्पताल लाए, लेकिन मुख्य गेट पर ताला लगा मिला और कोई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद नहीं था। मजबूरन महिला ने अस्पताल के बरामदे में ही बालक को जन्म दिया।