लखीसराय शहर के नया बाजार स्थित किऊल नदी तट पर आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार की पूर्वाह्न 10:30 पर यज्ञ स्थल पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला, जहां सभी वर्गों के लोग बड़ी संख्या में पहुंचकर यज्ञ स्थल की परिक्रमा करते नजर आए।