पुवायां: युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुवायां के निगोही रोड पर एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान ध्रुव अवस्थी के रूप में हुई है, जो पेशे से चालक था। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम उसकी पत्नी मधु को फोन पर पति की मौत की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर घर के अंदर कमरे में ध्रुव का शव साड़ी के सहारे फंदे से लटका मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।