बंथला फ्लाईओवर से टीला मोड़ की ओर जाने वाले मार्ग पर जल निगम द्वारा पाइपलाइन डालने का कार्य किया जा रहा है, जिसके कारण एक ओर का रास्ता बंद होने से यातायात एक ही मार्ग पर संचालित हो रहा था, जिस कारण प्रात:काल से ही आमजन को समस्या हो रही थी। इस समस्या का संज्ञान लेते हुए अपर पुलिस उपायुक्त यातायात श्री वरुण कुमार सिंह एवं यातायात निरीक्षक श्री जटाशंकर पाठक द्वारा मौके पर पहुँचकर यातायात पुलिस एवं जल निगम के सहयोग से यातायात समस्या को दूर कराया गया तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित कराया गया।
@Uppolice