मोहनपुर: नगर थाना क्षेत्र के गौशाला रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर घायल
नगर थाना क्षेत्र के गौशाला रोड में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक पर सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज सदर अस्पताल में किया गया घटना के संबंध में जगदीशपुर कुशवाहा गांव निवासी महेंद्र कुमार यादव ने बताया कि अपने भाई जोगेंद्र यादव के साथ जगदीशपुर से प्रतिमा व पंडाल देखने आया था उसी क्रम में एक अज्ञात वाहन ने धक्का दे दिया।