शाहजहांपुर: ददरौल विधानसभा क्षेत्र के ढकिया परवेजपुर गांव में बनेगा राजकीय महाविद्यालय, मुख्यमंत्री से मिली स्वीकृति
दरअसल विधानसभा ददरौल क्षेत्र के ग्राम ढकिया परवेजपुर को बड़ी शैक्षिक सौगात मिली है। विधायक अरविंद कुमार सिंह के अथक प्रयासों से यहां कीर्तिशेष विधायक स्वर्गीय मानवेंद्र सिंह जी के नाम पर राजकीय महाविद्यालय की स्थापना को स्वीकृति मिली है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह महाविद्यालय स्वर्गीय श्री मानवेंद्र सिंह जी को सच्ची श्रद्धांजलि है।