धरहरा: सांप के डसने से मासूम की मौत, झाड़-फूंक के चक्कर में गई जान।
धरहरा प्रखंड की औडाबगीचा पंचायत के औडाबगीचा गांव स्थित महादलित टोला में बुधवार की शाम सर्पदंश से एक मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान मनोहर दास की पुत्री राजनंदनी कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजन बच्ची को तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने में उलझे रहे, जिससे इलाज में देरी हो गई। बाद में जब उसे अस्पताल पहुंचाया गया ।