सूरजपुर: जिले में सुशासन तिहार बना वरदान, आवेदन करते ही मिला आयुष्मान कार्ड
सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत खड़गवां कला में आयोजित सुशासन तिहार 2026 का समाधान शिविर ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आया। शिविर में पहुंचे पूरन कुमार पंडो एवं उनकी पत्नी प्रमिला पंडो को आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करते ही मौके पर कार्ड प्रदान कर दिया गया। प्रशासनिक अमले ने तत्परता दिखाते हुए सभी आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया तत्काल पूरी की।