कहरा: महिषी थाना के भागवतपुर गांव में दबंग युवक के द्वारा की गई मारपीट एक जख्मी सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती
सहरसा जिले के महिषी थाना क्षेत्र अंतर्गत भागवतपुर गांव वार्ड 6 में दबंग युवक के द्वारा मारपीट की गई। जिस मारपीट में 1 व्यक्ति जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जख्मी का नाम तुलो शर्मा बताया जा रहा है इस मामले में जख्मी ने बताया कि तेजी शर्मा दबंग है और वह मेरे घर के पास गाली दे रहा था मना किया तो मेरे साथ मारपीट कर ली।