कहरा: रामपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, घायलों को सदर अस्पताल सहरसा में कराया गया भर्ती
सौरबाजार थाना के रामपुर गांव वार्ड 13 में जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों के लोगों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में 1 महिला और 1 पुरुष जख्मी हो गया। इलाज के लिए घायलों को सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जख्मी ने बीरबल भगत सुशील भगत और रामप्रवेश भगत पर मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाया है।