कहरा: समाहरणालय में DM ने जिला अनुकम्पा समिति के साथ किये बैठक,अनुकंपा पर नियुक्ति के आवेदनों पर किया विमर्श
सहरसा समाहरणालय में DM ने जिला अनुकंपा समिति के साथ बैठक कर अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति के लिए आये कूल पांच आवेदनों पर विचार विमर्श किये। बैठक के दौरान DM ने विभिन्न शाखाओं से अनुशंसित आवेदको के भाई -बहनों को भी कार्यालय वेश्म में बुलाकर सहमति की जानकारी प्राप्त किये। एक आवेदन को छोड़कर शेष आवेदनों पर नियुक्ति का निर्णय लिया गया।