कहरा: बनगांव थाना क्षेत्र के बरियाही में जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों के बीच हुई मारपीट, एक व्यक्ति हुआ जख्मी
बनगांव थाना क्षेत्र के बरियाही वार्ड 5 में 11 धुर जमीन को लेकर दो पक्ष के लोगों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में एक व्यक्ति जख्मी हो गया, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जख्मी शख्स का नाम विनोद दास बताया जा रहा है, जिसने बताया कि मेरे 11 धुर जमीन के लिए सीताराम दास, अंकित कुमार और रितु कुमार ने लाठी-फरसे से मारपीट की है।